मोटरसाइकिल के धक्के से व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

453

मोटरसाइकिल के धक्के से व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर निवासी 56 वर्षीय जयप्रकाश मिश्रा की सोमवार की रात्रि सैदपुर पुल पर अज्ञात मोटरसाइकिल के धक्के से मौत हो गई. जयप्रकाश घर जाने के लिए अपने पुत्र का इंतजार कर रहे थे. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार मारूफपुर निवासी जयप्रकाश मिश्रा गाज़ीपुर जनपद के सैदपुर स्थित एक पतंजलि की दुकान पर काम करते थे. सोमवार की रात्रि काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. घर वापस आने के दौरान अपने बड़े पुत्र नवनीत को मोटरसाइकिल से आने के लिए कहा, और सैदपुर पुल पर अपने पुत्र का इंतजार करने लगे. तभी अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आ गए. मोटरसाइकिल की स्पीड इतनी तेज थी कि जयप्रकाश का सर पुल पर बने रेलिंग में टकरा गया. तभी उनका पुत्र भी वहां पहुंच गया. मौका देख अज्ञात मोटरसाइकिल सवार भी फरार हो गए. वही ग्रामीणों की मदत से उनका पुत्र नवनीत सैदपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जयप्रकाश को लेकर पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद मंगलवार को परिजनों ने बलुआ थाना पहुंचकर तहरीर दिया. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जयप्रकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पत्नी माला देवी, पुत्री ज्योति, प्रीति व पुत्र नवनीत और अमित का रो-रोकर बुरा हाल है.