ट्रेन से कटकर दो लोगों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

483

ट्रेन से कटकर दो लोगों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा रेलवे स्टेशन और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई. घटना दो अलग-अलग स्थानों पर हुई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. दो लोगों के मौत की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों घटना घटी. नोनार गांव निवासी डोमन पाल तुलसी आश्रम रेलवे लाइन किनारे बकरी चरा रहे थे. तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वही ओनावल गांव निवासी कल्लू राम (उम्र 55 वर्ष) सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कल्लू राम कैंसर बीमारी से पीड़ित थे. घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.