भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, 96 वर्षीय नेता दिल्ली के AIIMS में हुए एडमिट

331

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, 96 वर्षीय नेता दिल्ली के AIIMS में हुए एडमिट

◆ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत

◆ 96 वर्षीय नेता दिल्ली के एम्स में हुए भर्ती

◆ डॉक्टर्स की निगरानी में भाजपा के दिग्गज नेता

नई दिल्ली : भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी का स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, आडवाणी को उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है. भाजपा के दिग्गज नेता को एम्स के जिरियाट्रिक डिपॉर्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. 96 साल के आडवाणी उम्र से संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। इस वजह से उनका समय-समय पर चेकअप कराया जाता था. आडवाणी को 26 जून की शाम को तक्लीफ महसूस हुई. जिसके बाद उन्हें एम्स के हॉस्पिटल में तुरंत एडमिट कराया गया. इसके बाद अब वह डॉक्टर्स की निगरानी में है.

इसी साल भारत रत्न से नवाजे गए हैं आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था. इस साल फरवरी में भारत रत्न के लिए सम्मानित किए जाने के ऐलान के बाद बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से जारी बयान में कहा गया था, ‘मैं सम्मान के साथ भारत रत्न स्वीकार करता हूं. ये महज मेरा नहीं उन विचारों और सिद्धांतों का सम्मान है जिनका हमने जीवन भर पालन किया.’

3 बार बीजेपी के अध्यक्ष रहे आडवाणी

राम मंदिर आंदोलन के अगुवा नेताओं में शुमार किए जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लाने में अथक प्रयास किया था. आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जरिए अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था. वो उन नेताओं में शामिल रहे हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नींव रखी थी. आडवाणी 3 बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. वह पहली बार 1986 में पार्टी के अध्यक्ष बने. तब वह 1990 तक पद पर रहे. इसके बाद आडवाणी 1993 में पार्टी अध्यक्ष बने और 1998 तक पद पर बने रहे. तीसरी और आखिरी बार साल 2004 में वह अध्यक्ष चुने गए और 2005 तक पद पर रहे.

सातवें उप प्रधानमंंत्री रहे आडवाणी

50 साल से भी अधिक अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन में आडवाणी साल 1998 में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में गृह मंत्री बने. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह गृह मंत्री रहे और फिर साल 2002 में उन्हें देश का उप प्रधानमंत्री बनाया गया. आडवाणी देश के सातवें उप प्रधानमंत्री रहे. इसके अलावा 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान आडवाणी सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे. वह कई बार सांसद रहे. पहली बार राज्यसभा के जरिए 1970 में सांसद बने. आडवाणी 7 बार लोकसभा सांसद बने तो 4 बार राज्यसभा के सांसद चुने गए.