नवावत एसपी आदित्य लांग्हे ने किया पदभार ग्रहण, कहा- जन समस्याओं का समय से निस्तारण करना ही उनकी प्राथमिकता

735

नवावत एसपी आदित्य लांग्हे ने किया पदभार ग्रहण, कहा- जन समस्याओं का समय से निस्तारण करना ही उनकी प्राथमिकता

चंदौली : नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को कैम्प कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त करना और जन समस्याओं का समय से निस्तारण करना ही उनकी प्राथमिकता होगी. नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले आदित्य लांग्हे का जन्म 3 दिसंबर 1990 को हुआ है. इनके पिता का नाम ओमप्रकाश लांग्हे हैं. इनकी पढ़ाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में हुई है. इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री लिया है. इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करके भारतीय पुलिस सेवा में आ गए है.

यूपी के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में होती है पहचान

बता दें कि आदित्य लांग्हे वाराणसी जिले के वरुणा जोन के डीसीपी के रूप में भी काम कर चुके हैं. 15 दिसंबर 2021 को वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी वरुणा जोन के पद पर तैनात किए गए थे. इसी दौरान इनका प्रमोशन भी हुआ था. इसके बाद इनका तबादला पुलिस अधीक्षक अमरोहा के रूप में हो गया था. पुलिस अधीक्षक अमरोहा के बाद इनका तबादला जुलाई 2023 में पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के रूप में हुआ. वहां पर अपनी सेवा देने के बाद अब चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. इनकी पहचान यूपी के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में होती है.