बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव की तैयारी जोरो पर
चंदौली : अघोराचार्य बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय 425 वां जन्मोत्सव समारोह जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ में इस बार भी धूमधाम से मनाया जायेगा. मठ के अंदर व बाहर साफ-सफाई से लेकर मठ के बाहर लगे बिजलीं के लटके तारो को दुरुस्त करने के लिए कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिखाया.

कीनाराम मठ के अंदर व बाहर किनेश्वर महादेव मंदिर, विश्राम बाबा मंदिर, बाबा कीनाराम जी द्वारा निर्मित कूप का रंग रोगन, साफ-सफाई जोर सोर से चल रहा है. क्षेत्र के दर्जनों युवाओं की टोली श्रमदान कर मठ की सफाई में अपना योगदान दे रहे है. मेला के लिए दुकानदार अभी से बागीचे में अपने दुकानों का सीमांकन कर निशान लगाकर अपनी जगह सुरक्षित कर रहे है. मठ की साफ-सफाई रंगरोगन के साथ मठ के अंदर व खेल मैदान में होने वाले रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार किया जा रहा है. मठ के बाहर लटके बिजलीं के तारो को दुरुस्त करने के लिए जेई सुभाष यादव को कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह व ब्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने दिखाया.

इस दौरान बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मठ प्रशासन के बीच परिसर में समीक्षा को लेकर संबंधित जिले के उच्चाधिकारियों कि बैठक उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में होगा. इस बार 1 से 3 सितम्बर तक बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. जिसमे तीनो दिन कार्यक्रम, पूजन, अर्चन, रामायण, कीर्तन व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भजन व भोजपुरी गीत, संगीत एवं विचार गोष्ठी व रात्रि में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान वाराणसी बाबा कीनाराम क्रि कुंड महिला संगठन कि अध्यक्ष रुबी सिंह, प्रभात पाण्डेय, अशोक मौर्या, पंकज पांडेय, मुकेश साहनी, बेदी यादव, गुड्डू गिरी ,धर्मेंद्र गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















