मलवा मार्ग पर गिराये जाने से लोगो मे आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

144

मलवा मार्ग पर गिराये जाने से लोगो मे आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में सिंचाई विभाग द्वारा माइनर की सफाई के दौरान मलबा मुख्य मार्ग पर फेकने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे है. शिकायत के बाद भी मलबा न हटाने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दिया.

जुड़ा हरधन गांव में सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी लगवाकर माइनर की सफाई करवाया जा रहा है. किन्तु माइनर का मलवा मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया जा रहा है. जो लोग दर्जनों गांव महुअर, हरधन, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, टाण्डा कला, मारूफपुर आदि गांवो को जाते है. कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है. प्रदर्शन करने वाले लोगो का कहना है कि आने जाने वाले लोग दो पहिया वाहन वाले फिसलकर गिर रहे है. पैदल चलने वाले लोगो को भी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. पास निवास करने वाले लोगो को बदबू का सामना करना पड़ रहा है. जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है. चेताया कि यदि मलबा नही हटाया गया तो ग्रामीण मुख्यालय पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे.

प्रदर्शन करने वालो में सन्तोष यादव, रामाश्रय यादव, भानु यादव, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, रामजन्म यादव, शशि यादव, दरोगा सिंह, राम अवध, राम लखन आदि उपस्थित थे.