पीएम किसान सम्मान निधि का भौतिक सत्यापन हेतु लगाया गया कैम्प, दो सौ किसानों का हुआ केवाईसी

133

पीएम किसान सम्मान निधि का भौतिक सत्यापन हेतु लगाया गया कैम्प, दो सौ किसानों का हुआ केवाईसी

चंदौली : प्रधानमंत्री पीएम किसान निधि योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन चहनियां क्षेत्र के ग्राम सभा सेवढी हुदहुदीपुर में प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चार दिनों से कैंप लगाकर किया जा रहा है. कृषि विभाग से सुरेंद्र कुमार व राजस्व विभाग की टीम लेखपाल अनिल गुप्ता द्वारा दो सौ किसानों का केवाईसी कराया गया.

इस दौरान कृषि विभाग के सुरेंद्र सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि का भौतिक सत्यापन हेतु कैम्प लगाया गया है. जिसमे किसानों का वेरिफिकेशन किया गया. क्योंकि बहुत सारे किसानों का निधन हो गया है या फिर यहां उपलब्ध नही है. प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि केवाईसी को करने से प्रदेश में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार से छुटकारा मिलेगा. जिस भी परिवार में जिस भी व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं है. उसकी फैमिली आईडी भी बन रहा है. उन सभी लोगों को किसी भी योजना का लाभ मिल सकता है. लगातार चार दिनों से दो दिन पंचायत भवन पर व दो दिन सुविधा अनुसार गांव के बुजुर्गों को अभिभावकों का ध्यान देते हुए औघड़ की मड़ई में आज कैंप लगाया गया. जिसमें लगभग डेढ़ सौ से दो सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन केवाईसी कराया गया. यह दावा है जनपद में पहला ऐसा ग्राम पंचायत होगा जहां लगभग सभी परिवारों का पीएम किसान निधि में फार्मर रजिस्ट्रेशन का केवाईसी हो रहा है.

इस दौरान मुख्य रूप से जसवंत सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, सुदर्शन सिंह, जयप्रकाश सिंह, जामवत सिंह, नरसिंह सिंह, राम अवतार सिंह, सभाजीत सिंह, बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे.