गंगा दशहरा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
चंदौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी तट पर हजारों के तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मनोकामनाएं मांगी. पुरानी मान्यता है की गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा
हर साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है. सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इसी दिन भागीरथी अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए मां गंगा को धरती पर लेकर आए थे. तभी से गंगा दशहरा के मौके पर गंगा की पूजा अर्चना और आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा चली आ रही है. पटना में श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाटों पर सुरक्षा के सभी प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किए गए. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान की तैनाती थी और इनके द्वारा गंगा नदी में लगातार मॉनिटरिंग होती रही.










