गुरुकुल सीज़न 7 का भव्य शुभारंभ, डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महोत्सव का आगाज़

30

गुरुकुल सीज़न 7 का भव्य शुभारंभ, डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महोत्सव का आगाज़

चंदौली : जनपद के बिशुनपुरा कांटा स्थित Daddy’s International School & Hostel में आज गुरुकुल सीज़न 7 का भव्य शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस विशेष शैक्षणिक एवं निवेश ज्ञान कार्यक्रम में देशभर से लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागी पहुंचे हैं, जो निवेश, ट्रेडिंग और ऑप्शन चेन की बारीकियों को समझने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उद्घाटन समारोह में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के मुख्य होस्ट एवं मुख्य वक्ता डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, संस्थापक, डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एवं एलटीपी कैलकुलेटर, ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुकुल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने और आत्मविकास की एक निरंतर यात्रा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ संकटमोचन मंदिर के मुख्य महंत एवं BHU IIT के प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र द्वारा किया गया। उनके साथ जागेश्वरनाथ मठ के पूज्य गिरी जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि “चंदौली के एक विद्यालय में इस स्तर का कार्यक्रम होना अपने आप में आश्चर्य और गर्व की बात है। यह कार्यक्रम किसी विश्वविद्यालय स्तर के आयोजन से कम नहीं है। इसकी भव्यता मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक है। सीखना जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है और मनुष्य को निरंतर सीखते रहना चाहिए।”

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि CBSE शिक्षा के साथ कक्षा 6 से ही structured financial education दी जाती है, जिसकी वजह से देश के 25 से अधिक राज्यों के छात्र यहां हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। यह मॉडल विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने अपने विशेष “3 Hours Challenge” सत्र में प्रतिभागियों को ऑप्शन चेन की गहराइयों, मार्केट बिहेवियर और निवेश रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं पहचान मीडिया की ओर से तनिषा ने प्रतिभागियों को technical analysis की महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत कराया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एम.डी. अजय श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का पहला दिन ज्ञान, प्रेरणा और उत्साह से परिपूर्ण रहा तथा आगामी दो दिनों के लिए प्रतिभागियों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

यह आयोजन न केवल चंदौली बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए शिक्षा और वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।