यूपी में इन लोगों के लिए मुफ्त कर दी गई बस सेवा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

387

यूपी में इन लोगों के लिए मुफ्त कर दी गई बस सेवा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

लखनऊ : (UP TIMES18) उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए प्रदेशभर की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनें यूपी परिवहन निगम की सभी बसों में बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. सीएम योगी ने इस सिलिसले में अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें महिलाओं को राखी के त्योहार पर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए.

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. जिसे देखते हुए यूपी की सरकार ने महिलाओं के लिए खास इंतज़ाम किए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों से बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी बहनें अपने भाई के घर राखी बांधने जाती हैं. इस खास अवसर पर 18 अगस्त की रात 12 बजे 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाए.

रक्षाबंधन पर बहनों को खास तोहफा

यूपी में पिछले कई सालों से हर साल रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाती है. ताकि पैसों की कमी चलते महिलाओं को इस त्योहार को मनाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. सीएम योगी के फैसले के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाईयों से मिल सकेंगी और भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को हंसी खुशी मना सकेंगी.