नागपंचमी के अवसर पर सर फोड़ परंपरा देखने उमड़ा हुजूम, सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

509

नागपंचमी के अवसर पर सर फोड़ परंपरा देखने उमड़ा हुजूम, सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

चंदौली : नाग पंचमी के अवसर पर चहनियां क्षेत्र में सर फोड़ने की एक ऐसी परंपरा होती है, जिसको सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस परंपरा का निर्वहन करने के लिए बाकायदा दो गांव के बीच में तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है. वही इस परंपरा को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ता है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहती है. हालांकि इस बार भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद होने के कारण दोनों गांवो के बीच पत्थर बाजी नही पाया.

जानकारी के अनुसार चहनियां क्षेत्र के बिसुपुर और महुआरी खास गांव के बीच एक ऐसी परंपरा नाग पंचमी के दिन होती है, जिसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है. शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर सुबह दोनों गांव की महिलाएं व पुरुष अपने-अपने गांव के मंदिरों पर इकट्ठा होकर पूजा-पाठ करते है. पूजा पाठ घंटे तक चलता है. इसके बाद कजरी गीत महिलाओं द्वारा गाया जाता है. फिर शाम को दोनों गांवो के बीच महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होते है. वही दोनों गांव की महिलाओं के तरफ से फूहड़ गाली गलौज (जो परंपरा का हिस्सा होता है) गीतों को गाकर शुरू होता है. गाली ऐसी होती है जो सुनने वाले भी शर्म से सर झुका लेते है. यह गाली दोनों तरफ के पुरुषों को उकसाने का लिए होती है. फिर ईंट पत्थर फेंकने का दौर शुरू होता है.

इस परंपरा के दृष्टिगत पहले काफी लोग चोटिल हो जाते थे. इसमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी भी चोटिल हो जाते थे. किंतु इस बार भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद होने के कारण पत्थर बाजी नही हो पाया. वही कुछ लोग ढेला बाजी का प्रयास भी किए तो पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण पत्थर बाजी करने वाले भाग खड़े हुए. इसके बाद महिलाओं द्वारा कजरी गीत का आयोजन हुआ. वही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बिसुपुर गांव में कैलावर चौकी इंचार्ज अनिल यादव व महुआरी गांव में मोहरगंज चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में थाने की पुलिस फोर्स, पीएसी सहित महिला पुलिस मौजूद रहे.