आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, आधा दर्जन घायल
चंदौली : जिलें में कुदरत का कहर देखने को मिला है. कंदवा थाना क्षेत्र के कोदई गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही आस-पास के गांवों में भी कुदरत ने कहर बरपाया. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कोदई, शिशौडा सहित आस-पास के गांवों में भी आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद (45) खेत में धान की रोपाई वास्ते कार्य कर रहे थे. तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक मुनीब बिंद के तीन पुत्र व एक पुत्री है. जिनमें सबसे बड़े लड़के की शादी हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा मुहैया कराने की मांग की.
इस बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि कोदई, शिशौडा और आस-पास के गांव से चार महिला व दो पुरुष आकाशीय बिजली की चपेट में आने की सूचना है. जिसमें कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद की मृत्यु हुई है. वही पांच अन्य घायल है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.









