आठ आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
चंदौली : प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 7 जिलों के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिनमें मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, प्रतापगढ़, आजमगढ़, सहारनपुर और चंदौली के पुलिस अधीक्षक समेत 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिया है.

देर शाम जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा को एसएसपी मेरठ बनाया गया है. जबकि मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए. इसके अलावा बरेली के एसपी घुले सुशील चंद्रभान एसएसपी लखनऊ के बनाए गए है. आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य बरेली के एसएसपी बनाए गए हैं. मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान सहारनपुर के एसएसपी बनाए गए हैं. जबकि प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल मुरादाबाद के एसएसपी बनाए गए हैं. चंदौली के एसपी डॉ अनिल कुमार द्वितीय प्रतापगढ़ के एसपी बनाए गए है और रेलवे आगरा के एसपी आदित्य लांग्हे चंदौली के एसपी बनाए गए हैं.


















