किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन मिल सकती है PM किसान योजना की 19वीं किस्त
यूपी टाइम्स 18 : भारत में आज भी 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी खेती किसानी पर जीवन निर्भर करती है. इनमें से कई किसान ऐसे होते हैं. जिनकी खेती से इनकम उतनी ज्यादा नहीं होती. ऐसे किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है. भारत सरकार ने साल 2019 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है. इस योजना के तहत देश करोड़ों लोगों को लाभ मिलता है. सरकार योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये भेजती है. योजना में 2 हजार की तीन किस्तें भेजती है. योजना में सरकार की ओर से अबतक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को योजना में 19वीं किस्त का इंतजार है. बता दें योजना में 4 महीनों के अंतराल पर एक किस्त भेजी जाती है. सरकार ने अक्टूबर के महीने में 18वीं किस्त भेजी थी. इस हिसाब से देखें तो अक्टूबर के बाद चार महीने फरवरी में होने वाले हैं. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि योजना की 19वीं किस्त फरवरी के महीने में जारी की जा सकती है. हालांकि आपको बता दें इसके लिए फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया. अगली क़िस्त की सटीक तारीख पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर तय समय पर अपडेट कर दी जाएगी.
पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की मांग
इन दिनों पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने की भी चर्चा जोरों पर है. किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए. इससे किसानों को खेती में निवेश के लिए अधिक धन मिलेगा. साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
किसानों की आर्थिक मदद
पीएम किसान योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी. यह भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है. इस योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी. इसके तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे. अब किसानों को बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार है.
ऑनलाइन इकेवाईसी अनिवार्य
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन eKYC अनिवार्य है. eKYC के माध्यम से किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं, जिससे उनके खाते में सीधे राशि का ट्रांसफर हो सके. आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं.
















