डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का किया निरीक्षण, जिला अस्पताल परिसर में गंदगी देख लगाई जमकर फटकार

448

डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का किया निरीक्षण, जिला अस्पताल परिसर में गंदगी देख लगाई जमकर फटकार

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निरीक्षण किया. निर्माण बिल्डिंग के प्लास्टर, बीम, जोड़ाई सहित आदि कार्यो के गुणवत्ता को गहनता से देखा तथा समय पर पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए टेक्निकल टीम को समय-समय पर करने का निर्देश दिया.

डीएम ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परिसर में जल भराव की समस्या सामने आई. जिसमें पाया गया कि वर्तमान में सीवर लाइन जाम होने एवं ओवरफ्लो के कारण यह समस्या बन रही है. जिसपर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस व एच एम सी एच के प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा. साथ ही परिसर में गंदगी देख सफाई इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई एवं पुलिस बुलाकर थाने भेजवाया. वही नामित एजेंसी का भुगतान रोकने का निर्देश दिया. डीएम ने एच एम सी एच प्रभारी को दो दिन में पानी का रिसाव तथा सीवर लाइन ठीक कराने व सीएमएस और कार्यदायी संस्था को तत्काल मोटर पम्प लगाकर परिसर का सारा पानी निकालने का निर्देश दिया. वही निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन बाद पुनः मेरे द्वारा निरीक्षण किया जाएगा.

डीएम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. उनकी सुगमता के लिए हर संभव प्रयास कर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें. कहा कि अगर परिसर के अंदर जलभराव, आवागमन, इलाज के दौरान लापरवाही, परिसर से बाहरी दुकानों का संचालन सहित अन्य किसी भी प्रकार की दुर्व्यवस्था दिखाई दी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना तय कर वसूल किया जाएगा. इसके जिम्मेदार व स्वयं होंगे. वहीं डीएम ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि बाहरी दवा ना लिखी जाए ऐसा करने वाले के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वाई. के. राय, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, सीएमएस, कार्यदाई संस्था सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.