भाजपा नेता के ऊपर दर्ज मुकदमे के मामले ने पकड़ा तूल, युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच की मांग

801

भाजपा नेता के ऊपर दर्ज मुकदमे के मामले ने पकड़ा तूल, युवा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच की मांग

चंदौली : भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के खिलाफ मुकदमे को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा एसडीएम कार्यालय पहुंचा. जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुपम मिश्रा को सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की. एसडीएम अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि जिस प्रकार विरोधी षणयंत्र करके इस प्रकरण को तूल देने की कोशिश की जा रही है. इससे इस समाज मे सामाजिक, राजनैतिक तथा कार्य करने वाले सामान्य लोगों पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने में सोचना पड़ेगा.

युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सूर्यमुनी तिवारी एक सदस्यता अभियान में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे. मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें रुकने का इशारा किया. रुककर घटनाक्रम की जानकारी ले ही रहे थे तभी कुछ लोगों के द्वारा उनकी गाड़ी में (जनता के आक्रोश से बचाने के लिए) बैठा दिया गया. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विरोधी पार्टी द्वारा दुष्प्रचार करते हुए इस प्रकरण में उनकी नियत को न समझते हुए गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया. वही आरोप लगाया कि गलत सूचना रिपोर्ट अलीनगर थाने में दर्ज कर ली गई. जिससे कि आम जनमानस में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वाले समाजसेवी संगठनों में काफी रोष व्याप्त है. कहा कि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है. इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. दर्ज मुकदमे के मामले को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक मुकदमा वापस नही लिया जाता है मोर्चा आंदोलन करता रहेगा. यह आंदोलन किसी भी शान सरकार या पुलिस के खिलाफ नही है. यह आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ है.

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विमलेश पाठक, शिवम दुबे, दिलीप पाण्डेय, विकास पाण्डेय, मोनू, भुआल विश्वकर्मा, माधव पाण्डेय, अम्बुज पाण्डेय, विजय तिवारी, विनय तिवारी, रोहित तिवारी, अभिषेक, शिवम श्रीवास्तव, माधव पाण्डेय, ईश्वर चंद्र पाण्डेय, अतुल तिवारी, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे.