श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोहा

731

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोहा

चंदौली : देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मंदिर रौशनी से जगमगा रहे हैं और फूल-मालाओं से सजी उनकी दीवारें खिली-खिली लग रही हैं. मोरपंख से प्रांगण सजे हैं और घंटा-घड़ियालों के बीच ‘हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की’ का स्वर उठता है तो आसमान तक गूंज जाता है. इसी क्रम में चहनियां क्षेत्र के इटवां गांव स्थित कांहेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में धूम-धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. श्रीकृष्ण के भजनों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

बता दे कि चहनियां क्षेत्र के इटवां गांव स्थित बाबा कांहेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हर साल की भांति इस वर्ष भी कान्हा का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है. कांहेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. वही श्रद्धालुओं की श्रद्धा में प्रकृति भी ऐसी ताल मिला रही है कि रह-रहकर बादल घिर आते हैं और झूमकर बरसते है. कान्हा के जन्मोत्सव की धूम सिर्फ किसी गांव, जिले, शहर और प्रदेश तक सीमित नहीं है, जयकारा एक जगह से उठता है तो अपनी-अपनी बोली में देश के हर कोने से गूंजता है.

इस दौरान बनवारी पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय “डॉक्टर”, ज्ञानचंद पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, रत्नाकर तिवारी, मनोज पाण्डेय, भृगुनाथ तिवारी, आचार्य मनोज पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र त्रिपाठी, धनन्जय तिवारी, राकेश तिवारी, विवेक पाण्डेय, शिवांश त्रिपाठी, रिशु पाण्डेय, सतीश तिवारी, रवि सिंह, दयानंद पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, गोलू मौर्या सहित आदि मौजूद रहे.