राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और उत्सव के साथ मनाया, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। इसके बाद चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि राहुल गांधी आज पूरे देश में छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की मजबूत आवाज बन चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जनता के दिलों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने सिद्धांतों और संघर्ष से कभी समझौता नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शिता को आज पूरा देश स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड संकट सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर राहुल गांधी ने समय रहते सरकार और देशवासियों को आगाह किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पूरे तंत्र पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी ने निर्भीकता और ईमानदारी के साथ जनहित के मुद्दों को उठाना जारी रखा।
कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, डॉ. रामधार, जोसफ, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, चंद्रवंश यादव, राममूरत गुप्ता, प्रताप पांडेय, शिवतापस्य तिवारी, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, बेचन पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, रामौतार यादव, उदय उपाध्याय, दिलीप यादव, राकेश सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, गौरव मिश्रा, पवन पासवान, मिठाई राम, अनिल कुमार, ज्ञानप्रकाश तिवारी, शमशेर खान, विजय कुमार, परमहंस सिंह राजपूत, अतुल दुबे, गोविंद यादव, चंदन उपाध्याय सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की, जबकि संचालन सह-प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।


















