विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

76

विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

चंदौली : चहनियां-रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बुधवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ ने टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों की सूची में ये हैं शामिल

एमडी अजीज नवाज (95.2%), सानिया मिर्जा (92%), न्याशा कुमारी (91.6%), उज्ज्वल सिंह (91.4%), शिवा त्रिपाठी (90.8%), खुशी सोनी (88.2%), साक्षी गुप्ता (87.2%), श्रुति यादव (87.2%) और सिमरन प्रजापति (87.2%)।

दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों में ये हैं प्रमुख

सुकन्या कुमारी (96.4%), दीपांशु यादव (93.8%), कायनात तौफीक (92.6%), साहिल प्रजापति (92.6%), अदिति (92.4%), अंकित यादव (92.2%), उत्कर्ष तिवारी (92.2%), शुभम मौर्य (92.2%), अमन प्रकाश (91.6%), तनु कुमारी (90.2%), विनीत कुमार सिंह (90%), प्रतीक्षा सिंह (88.8%), वैष्णवी यादव (88.4%), प्रियांशु गुप्ता (88.2%) और प्रखर चौबे (87%)।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अपने लक्ष्य साझा किए। बारहवीं कक्षा के टॉपर एमडी अजीज नवाज ने बताया कि उनका सपना है कि वह एक दिन आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करें। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया। वहीं, दसवीं की टॉपर सुकन्या कुमारी ने भी सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बताया और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया।

विद्यालय का परीक्षाफल इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो कि विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है। 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।

प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि, “इन छात्रों की मेहनत और लगन ने आज पूरे विद्यालय को गौरवांवित किया है। यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”

इस अवसर पर स्कूल प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रिंसिपल अनिल कुमार झा, प्रबंधक आरती झा, चेयरमैन कौश्तुभ झा, अनिल कुमार सिंह, संजीत सिंह, उमेश यादव, अभिनव चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, विवेक उपाध्याय, दीपक तिवारी, अमित चौरसिया, विकास मिश्रा आदि शामिल रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित होकर इस उपलब्धि के साक्षी बने।

समारोह का समापन प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर आज गौरव और उत्साह का केंद्र बना रहा।