गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, तटवर्ती गांव के ग्रामीणों की बढ़ती जा रही चिंता
UP TIMES18 : उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार की रात्रि छः फीट बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है. वही गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देख गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा लगाया गया हाई मास्क लाइट को गंगा सेवको के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकलवाया.

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसके कारण तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण चिंतित दिखाई दे रहे है. वही गंगा घाट की बात की जाय तो घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थल भी बदलकर ऊंचाई पर कर दिया गया है. वही स्थाई आए दिन दुकानदारों, चौकियों पर पूजा-पाठ कराने वाले पंडों की बात करें, सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सभी को अपने साजो समान के साथ ऊपर की ओर विस्थापित होना पड़ रहा है. वही गंगा का जलस्तर बढ़ने से नया महिला चेंजिंग रूम पूरा डूब चुका है. टीनशेड में बने श्मशान स्थल को भी गंगा का पानी अपने आगोश में ले लिया है. वही तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को एक तरफ गंगा कटान तो दूसरी तरफ विषैले जानवरों को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है.

गंगा सेवा समिति के गंगा सेवक राजेश साहनी, सुनील पंजाबी, राजेश सोनकर, बृजेश शाहनी, साधु निषाद, अंकित जायसवाल, गोलू निषाद, सारनाथ शाहनी सहित आदि गंगा सेवकों ने तीव्र गति से बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए तत्काल सामानों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.


















