हाइवे किनारे नाली निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

176

हाइवे किनारे नाली निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के मथेला गांव के पास फोर लेन हाइवे निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवे का निर्माण तो कर दिया गया, किंतु हाइवे किनारे नाली का निर्माण नही किया गया है. जबकि सड़क बनाने से पहले ही कार्यदायी संस्था द्वारा हर जगह नाली का निर्माण कराया गया है. इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.

विदित हो कि चंदौली से चहनियां क्षेत्र के तिरगांवा तक फोर लेन हाइवे निर्माण कार्य किया जा रहा है. वही चहनियां क्षेत्र के मथेला गांव के पास हाइवे निर्माण कार्य के दौरान नाली का निर्माण नही किया गया है. ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था द्वारा नाली निर्माण को लेकर अनदेखी की जा रही है. जिससे बारिश का पानी सड़क किनारे बसे सैकड़ों लोगों के घरों में पहुँच जा रहा है. वही पानी के निकासी न होने पर कठिनाई के बीच गृहस्वामी किसी तरह इकट्ठा हुए पानी को बाल्टी और अन्य संसाधनों की मदत से बाहर कर रहे है. कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा जो नाली का निर्माण कराया गया था उसे भी ध्वस्त कर दिया गया है. जिससे ग्रामीणों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस बाबत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नाली निर्माण कार्य को लेकर मदत की गुहार लगाई है.

प्रदर्शन करने वालों में श्याम सुंदर मौर्य, कमला विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, असलम अली, राजेन्द्र यादव, मुरारी पाठक, मुख्तार पाठक, प्रदीप विश्वकर्मा, वंशीधर, दुलारी देवी, राधिका देवी, हमीदुन निशा सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे.