बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

181

बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के हरधन से पूरा विजयी जाने वाले मार्ग पर जलजमाव होने के कारण कीचड़ हो गया है. जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना कर पड रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

बता दें कि हरधन से पूरा विजयी मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर तक जलजमाव होने के कारण पूरा रास्ता कीचड़ हो गया है. यहां पानी की निकासी न होने के कारण हमेसा जलजमाव बना रहता है. वही ग्रामीण कीचड़ से होकर चलने के लिए मजबूर है. आए दिन राहगीर कीचड़ भरे रास्ते में गिरकर चोटिल हो जा रहे है. वही इस मार्ग से हरधन, विजयी के पूरा, गनेशपुरा होते हुए सोनबरसा, टांडा कलां व मार्कण्डेय महादेव धाम के लिए जाते है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों तक समस्या से अवगत कराया गया. उसके बाउजूद भी जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए है.

ग्रामीणों का कहना है कि विगत कई महीनो से यहां जलजमाव बना रहता है. कहा कि बरसात के दिनों में और परेशानी बढ़ जाती है. नाबदान का पानी यहां आकर रुक जाता है, जिससे कीचड़ हो जाता है. प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों से इस बाबत शिकायत की गई. इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं ग्रामीणों ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है.