हाइवे निर्माण में शिथिलता से कस्बावासीयो में आक्रोश

75

हाइवे निर्माण में शिथिलता से कस्बावासीयो में आक्रोश

कस्बा में डेढ़ महीने से आधा अधूरा कार्य छोड़ देने से लोगो का व्यापार हो रहा चौपट

चंदौली : हाइवे निर्माण में चहनियां कस्बा में आधा अधूरा कार्य कर गिट्टी डालकर छोड़े गये सड़क से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ लोगो को आने जाने में परेशानियो का सामना तो करना पड़ ही रह है दूसरी तरफ व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है. चन्दौली से चहनियां तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण कार्य हो रहा है. चहनियां कस्बा में बीच सड़क से दोनो पटरी के किनारे गढ्ढा करके गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है. कही-कही सीमेंट से भी ढाल दिया गया है. किन्तु कस्बा में शिथिलता की वजह से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

चहनियां कस्बावासीयो का कहना है कि गिट्टी डालकर छोड़े लगभग डेढ़ माह हो गया है. वही इन परेशानियों को लेकर जिम्मेदार मौन है. एक तरफ घर मे आने जाने से परेशानी तो हो ही रही है ऊपर से डेढ़ माह से धंधा भी चौपट हो रहा है. लोगो को छोटी-छोटी सीढ़ी लगाकर घरों में आना-जाना पड़ रहा है. वही कार्यरत कर्मी एक तरफ कार्य को आधा अधूरा छोड़कर दूसरे तरफ कार्य करने में लग जा रहे है. कभी-कभी कस्बा को छोड़कर कस्बा के बाहर मशीन लगा दे रहे है जबकि यहां कस्बा में सबसे ज्यादा जरूरी है. कस्बावासीयो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चहनियां कस्बा में फेंके गये गिट्टी वाले स्थान को पूर्ण करने की मांग की है.