बंजर भूमि पर एसडीएम ने जेसीबी से कराया ध्वस्त

88

बंजर भूमि पर एसडीएम ने जेसीबी से कराया ध्वस्त

चंदौली : सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खण्डवारी गांव में अवैध निर्माण पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया. अतिक्रमण के कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियो में हड़कम्प मच गया.

खण्डवारी गांव सभा मे गाटा संख्या 277 रकबा 0.093 हेक्टेयर भूमि बंजर के नाम से दर्ज है. जिसे जलजीवन मिशन के तहत पानी टँकी निर्माण के लिए आवंटित की गई थी. जिस पर पानी टँकी के लिए बोरिंग भी कर दिया गया. लेकिन उक्त जमीन पर कुछ लोग द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया. जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने राजस्व टीम को भेजकर मौका मुआयना कराया था. इसके बाद एसडीएम ने मंगलवार की दोपहर को राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, लेखपाल सुभाष, विजय यादव, आलोक पाण्डेय, प्रधानपति सतीश गुप्ता व बलुआ फोर्स के साथ जेसीबी लेकर पहुँचे. राजस्व टीम ने पहले एसडीएम व प्रधानपति के मौजूदगी में नापी कराया. जिसमे जो हिस्सा में अवैध निर्माण था उसे ढहा दिया. अतिक्रमण पर कार्यवाही के बाद अन्य कब्जाधारियों में हड़कम्प मच गया.

इस संदर्भ में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि गांव सभा की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं व प्लाटरो द्वारा अवैध कब्जा किया गया था. जो मुक्त कराया गया है. साथ ही और जमीनों को चिन्हित करते हुए उसको भी कब्जा मुक्त कराया.