ठंढ से ठिठुरते पांच सौ जरूरतमन्दों को विधायक ने बांटा कम्बल
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के ड्योढ़ा गांव में फौजी भगवान दास यादव व पूर्व प्रधान सियाराम यादव के सौजन्य से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने 500 सौ जरूरत मन्दों को कम्बल का वितरण किया. कम्बल पाकर लोगो के चेहरे पर खुशी छा गयी.
इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नही होता है. ऐसा कोई दिन होता है जो किसी न किसी का जन्म दिन पड़ता है या कुछ ऐसे भी रेईस जादे पड़े है जो प्रतिदिन दारू मुर्गा के पार्टी में हजारो रुपये फूंक देते है. उनसे मेरा निवेदन है कि उन पार्टियों का पैसा बचाकर ऐसे गरीबो की मदद करें. मदद करके देखिये आपको कितना सुकून मिलता है. कहा कि इस बार प्रसाशन की तरफ से कम्बल का वितरण न के बराबर है. फौजी और पूर्व प्रधान द्वारा यह नेक कार्य सराहनीय है जो समाज मे फालतू खर्च करने वालो के लिए एक सीख भी देती है.
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, सुरेंद्र मौर्या, रामबिलास फौजी, अनिल सिंह, भोला यादव, सियाराम यादव, रामाधार खरवार आदि उपस्थित रहे.


















