55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी नॉर्थ जोन विनर, संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मुंबई में मिला सम्मान
चंदौली : वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में मुगलसराय की LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में North Zone में सर्वाधिक NJ E-Wealth Accounts खोलने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कंपनी को Winner (North) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि NJ Wealth के नेटवर्क में देशभर के 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स जुड़े हुए हैं। इतने बड़े राष्ट्रीय नेटवर्क के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान हासिल करना मुगलसराय से शुरू हुई कंपनी के लिए उल्लेखनीय सफलता है।
मुंबई में आयोजित NJ Wealth PBT 2026 कार्यक्रम में LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कंपनी की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान मिलने के बाद कंपनी की टीम और सहयोगियों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल कंपनी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन निवेशकों के विश्वास और भरोसे का सम्मान है, जिन्होंने अपने भविष्य की वित्तीय योजनाओं के लिए कंपनी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि कोई अपनी बेटी की शादी के लिए धन जुटा रहा है, कोई बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश कर रहा है, तो कोई घर खरीदने अथवा सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन की योजना बना रहा है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा कंपनी के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मुगलसराय की एक कंपनी का देशभर के 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के विशाल नेटवर्क के बीच अपनी अलग पहचान बनाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस सफलता के पीछे निवेशकों का विश्वास, सहयोगियों का समर्पण और पूरी टीम की मेहनत महत्वपूर्ण रही है।
डॉ. तिवारी ने इस उपलब्धि को कंपनी के सभी निवेशकों, सहयोगियों और पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि LTP Calculator भविष्य में भी निवेशकों के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रहेगी।
मुगलसराय से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची यह सफलता न केवल LTP Calculator की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि चंदौली और पूर्वांचल के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।


















