मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया वृक्षारोपण
चंदौली : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जगदीशसराय, चंदौली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अशोक चौरसिया ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण पर नियंत्रण करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना सतत विकास की कल्पना संभव नहीं है।

मैक्सवेल ग्रुप के निदेशक डॉ. के. एन. पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, संस्थान के चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी तथा अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का संदेश दिया।


















