मण्डल संयुक्त मंत्री बनने पर अवनीश कुमार सिंह का भव्य स्वागत, शिक्षकों में खुशी की लहर
चंदौली : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के मण्डल संयुक्त मंत्री पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबेपुर माफी के सहायक अध्यापक अवनीश कुमार सिंह के मनोनयन पर क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि श्री सिंह लंबे समय से शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके मण्डल संयुक्त मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सिंह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चकिया सदानंद दुबे सहित अतुल श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश भारती, विवेक सिंह, इमरान अली, ओम प्रकाश भारती, रामदिलास, ज्ञानी ओमप्रकाश, भूपेंद्र यादव, महेंद्र मौर्य, राजेश यादव, राजीव पटेल, गंगाधर गोपाल, रुचिता पांडे, शशि किरण, मीना राय, मनीषा चौधरी, राजेंद्र सोनकर, जयंत यादव, नेहा वर्मा, सरिता पाल समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने श्री सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


















