सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की पीड़ा, इलाज के लिए दिलाया भरोसा

55

सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की पीड़ा, इलाज के लिए दिलाया भरोसा

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कर जनसमस्याओं को सुना। सुबह मंदिर परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने करीब 200 फरियादियों से सीधे संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आश्वासन से भावुक हुई महिला

जनता दर्शन में कई महिलाएं और पुरुष इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। एक महिला की बात सुनते हुए मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा, “इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी।” मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से महिला की आंखें नम हो गईं, लेकिन चेहरे पर राहत भी दिखी।

जनता की पीड़ा का समाधान हो प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता की हर पीड़ा का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही लक्ष्य है।

इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजें

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर शासन को भेजा जाए, जिससे पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाते हैं।