चकिया पुलिस ने वारंटी शेरु को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
चंदौली : अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर तथा थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने न्यायालय जेएम चकिया से जारी एनबीडब्ल्यू एवं धारा 82 सीआरपीसी से संबंधित मामले में वांछित शेरु पुत्र इद्रीश, निवासी वार्ड नंबर 11, कस्बा चकिया, थाना चकिया, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना चकिया में मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सुभाष चंद्र गुप्ता तथा रिजर्व कांस्टेबल आदर्श सिंह शामिल रहे।


















