चंदौली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिए कौन सा रास्ता रहेगा बंद
चंदौली : जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अहम फैसला लिया है। थाना अलीनगर क्षेत्र के गोधना स्थित आलू मिल नहर पर पुल निर्माण कार्य के चलते 05 अप्रैल 2026 प्रातः 07:00 बजे से 11 अप्रैल 2026 रात्रि 12:00 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह कार्य APCO Infratech Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।
ऐसे रहेगा डायवर्जन प्लान
◆ गोधना चौराहे से चकिया तिराहे की ओर नहर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन आलमपुर अंडरपास होते हुए अलीनगर थाने के सामने से गुजरेंगे।
◆ चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद) से भारी वाहन आलू मिल (गोधना) की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि अलीनगर थाना मार्ग से आलमपुर अंडरपास होकर जाएंगे।
◆ छोटे वाहन (कार, बाइक, ऑटो) रामनगर, लंका व चकिया की ओर जाने के लिए आलू मिल तिराहा से अमोघपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।
◆ अलीनगर-सकलडीहा तिराहे से भारी वाहन चकिया तिराहे की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि आलमपुर अंडरपास मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और सहयोग करें, ताकि पुल निर्माण कार्य सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


















