डॉक्टर दिवस पर अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हुआ भव्य आयोजन, चेयरमैन डॉ. संजय कुमार का जन्मदिन भी मनाया गया

90

डॉक्टर दिवस पर अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हुआ भव्य आयोजन, चेयरमैन डॉ. संजय कुमार का जन्मदिन भी मनाया गया

चंदौली : अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार रहे, जिन्होंने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

“डॉक्टर समाज की रीढ़, सेवा ही उनकी पहचान”

अपने संबोधन में डॉ. संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 1 जुलाई को 1991 से मनाया जा रहा है। यह दिन उन डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जो समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने डॉक्टरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे न केवल रोगों का उपचार करते हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

रमरजाय गांव से पूर्वांचल तक का सफर

इस अवसर को और भी खास बनाते हुए संस्था के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार का 52वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए स्टाफ, छात्र और गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। डॉ. संजय कुमार का जन्म 01 जुलाई 1973 को चंदौली जनपद के धानापुर ब्लॉक के रमरजाय गांव में हुआ था। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने चंदौली में अभिषेक हॉस्पिटल की स्थापना की, जो आज पूर्वांचल के प्रमुख और विश्वसनीय अस्पतालों में गिना जाता है।

“चिकित्सा सेवा के साथ शिक्षा में भी अग्रणी”

स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ डॉ. संजय कुमार ने नर्सिंग और फार्मेसी के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी सराहनीय कार्य किया है। अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के माध्यम से वे निरंतर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद

इस खास मौके पर अमित पचौरी, राम अशीष यादव, डॉ. आदेश बावने, आलोक कुमार, शुभम पाण्डेय, प्रीति गुप्ता, मृत्युंजय चटर्जी सहित संस्था के कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉक्टरों के सम्मान में तालियां बजाईं और डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।