एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुआ पौधरोपण, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

चंदौली : प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है. जिस तरीके से हम अपनी मां की देखभाल को करते हैं. ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें. बृक्षारोपण के लिए वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को चहनियां कस्बा में वन विभाग द्वारा एक बृक्ष मां के नाम वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें खंडवारी देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह के नेतृत्व में छात्रों द्वारा कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पाण्डेय ने सभी से पौधरोपण करने की अपील की. वही जन जागरूकता अभियान के उपरांत विद्यालय परिसर में छात्रों, अध्यापकों द्वारा फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया गया. इस दौरान पौधों की बारात भी निकाली गई. जहां बच्चों ने ढोल-नगाड़ो की थाप पर नृत्य करते नज़र आए.

वन क्षेत्रधिकारी नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण पुनीत कार्य है. प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है. कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है. इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं. पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है. पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है. पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं. इसलिए हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए. कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि कम से कम एक व्यक्ति एक-एक पौधों को अवश्य लगाए. और उन्हें बड़े होने तक उसकी सुरक्षा प्रदान करें. पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है और इस दिशा में हर नागरिक का प्रयास होना चाहिए.

इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुनील सिंह, फिरोज गांधी वन दरोगा, जितेंद्र यादव वन रक्षक, अभिषेक यादव, अभिमन्यु चौहान, रमेश पासवान, रामदुलारे, प्यारेलाल, पिंटू, शकील आदि लोग उपस्थित रहे.










