अज्ञात कारण से कबाड़ के गोदाम मे लगी आग, लाखों का कबाड़ जलकर हुआ राख

329

अज्ञात कारण से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का कबाड़ जलकर हुआ राख

◆ कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

◆ 12 वर्षो से चला रहे थे कबाड़ी की दुकान

◆ फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

चंदौली : मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई. जिससे गोदाम में रखे लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया. आग की लपट और धुआं निकलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान घंटो पसीना बहाते रहे. वही मंगलवार की सुबह तक आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम को कामयाबी मिली.

आग की लपटों से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार वाराणसी चौकाघाट निवासी लालचंद अग्रहरि पिछले 12 वर्षों से कटेसर गांव में लगभग एक बीघे जमीन की बाउंड्री किराए पर लेकर कबाड़ के गोदाम का संचालन कर रहे थे. जिसमें कई मजदूर कार्य करते है और कुछ मजदूर गोदाम में ही रहते है. रविवार की देर रात गोदाम में रखे कबाड़ में आग लग गई. इस दौरान ऊंची लपट और धुंआ उठने पर अफरा-तफरी मच गई. आज के विकराल रूप लेते ही गोदाम के अंदर कार्य करने वाले मजदूर अपनी जान बचाकर भाग निकले. घटना की जानकारी होने पर दो जिलों के फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे तक आग काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिल पाई. वही मंगलवार की सुबह फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंचीं. इसके बाद जेसीबी मशीन से मलबा हटाने के बाद आग पर काबू पाया गया.