डीएम ने छात्रों को तिलक लगाकर बढ़ाया मान, डीएम के हाथों उपहार पाकर गदगद हुए छात्र

447

डीएम ने छात्रों को तिलक लगाकर बढ़ाया मान, डीएम के हाथों उपहार पाकर गदगद हुए छात्र

◆ परिषदीय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

◆ डीएम ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत

◆ टॉफी, पेन उपहार पाकर छात्र हुए गदगद

चंदौली : उत्तर प्रदेश में नव प्रवेशी बच्चों का प्रवेश उत्सव दिवस मनाया जा रहा है. जिसके क्रम में डीएम निखिल टी. फुंडे कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर पहुंचे. जहां कक्षा 1 व कक्षा 6 में नामांकन कराने वाले छात्रों को तिलक लगाकर मान बढ़ाया. वहीं डीएम के हाथों उपहार पाकर छात्र गदगद हो गए. वही बच्चों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखकर डीएम उनके हुनर से प्रभावित होकर तारीफ की. बता दें कि 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान प्रारंभ हो चुका है. जिसमें 6 वर्ष आयु वर्ग से लेकर 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाया जा रहा है.

बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश

कक्षा 6 के छात्र आलोक द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी विद्यालय का मॉडल, रोबोट, मिसाइल, पवन चक्की, स्वचालित जलयान के प्रस्तुतीकरण को देखकर डीएम ने उसके हुनर की तारीफ की. वही प्रोत्साहित करते हुए शिक्षकों को उसे विज्ञान क्लब में भेजने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि जब कभी भी मेरी मदद की आवश्यकता हो मुझसे जरूर मिलना. उन्होंने अध्यापकों से सभी बच्चों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजयलक्ष्मी देवी शाहिद शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे.