पीडीडीयू स्टेशन पर लावारिस पड़े छः पिट्ठू बैग से कछुआ बरामद

448

पीडीडीयू स्टेशन पर लावारिस पड़े छः पिट्ठू बैग से कछुआ बरामद

◆ लावारिस स्थिति में पड़े बैग से कछुआ बरामद

◆ छः पिट्ठू बैग से छः कछुआ बरामद

◆ जीआरपी ने प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 से की बरामदगी

चंदौली : ट्रेनों में तस्करी को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया है. जो लगातार पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन की बोगियों और स्टेशन पर लोगों की जांच करते हैं. इसी क्रम में जीआरपी ने चेकिंग के दौरान पीडीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 से लावारिस स्थिति में पड़े छः पिट्ठू बैग से छः कछुआ बरामद किया है. हालांकि इन्हें कौन और कहाँ लेकर जा रहा था इसका पता नही चल सका. वही बरामद कछुओं को जीआरपी ने वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए नियमानुसार सौंप दिया. चर्चा है कि जंक्शन की सुरक्षा एजेंसियां अभी भी तस्करी पर लगाम नही लगा पा रही है.

इस चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक सूर्यकांत पंडित, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपेंद्र कुमार मिश्र, कांस्टेबल रणधीर सिंह शामिल रहे.