नवागत एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

451

नवागत एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

◆ एसपी आदित्य लांग्हे ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

◆ जनता की समस्याओं को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश

◆ एसपी ने स्वयं सम्बंधित थाना प्रभारी से वार्ता कर दिए निर्देश

चंदौली : नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुना गया. जनता से प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्रों के संबंध में स्वयं सम्बन्धित थाना प्रभारी से वार्ता कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए. वही पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को सचेत किया गया की जनसुनवाई, महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाए. ताकि पीड़ित शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाना से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता ना पड़े. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें.

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए 31 प्रार्थना पत्र

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद पारिवारिक विवाद, साइबर, अन्य विवाद से संबंधित कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा तत्काल समस्या के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया. वही पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों आवेदिकों फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए. प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उसका गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए. एसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है.