एसडीएम ने अवैध क्लिनिक पर कसा शिकंजा, हॉस्पिटल को किया सील, अवैध अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

940

एसडीएम ने अवैध क्लिनिक पर कसा शिकंजा, हॉस्पिटल को किया सील, अवैध अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

◆ एसडीएम ने क्लिनिक पर की बड़ी कार्रवाई

◆ बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लिनिक को किया सील

◆ हॉस्पिटल संचालकों में मचा हड़कम्प

चंदौली : मानको की अनदेखी और मनमानी जगह पर अधूरे इंतजाम में अस्पताल खोलने वालों की सामत आ गई है. डीएम के निर्देश पर मंगलवार को चकिया नगर स्थित अवैध संचालित निजी क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई का हंटर चला है. चकिया तहसील क्षेत्र के एसडीएम कुंदन राज कपूर ने एम०ओ०आई० सी० (पी०एच०सी०) चकिया एवं चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) सिकन्दरपुर, चकिया के साथ नगर स्थित एक निजी क्लिनिक की जांच की. जांच के दौरान बगैर लाइसेंस के क्लिनिक पाया गया. जिसके बाद अधिकारियों द्वारा क्लिनिक को सील कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया गया. वही निजी क्लिनिक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से अवैध हॉस्पिटल संचालकों में भी हड़कम्प मचा हुआ है.

बगैर लाइसेंस के चल रहा था क्लिनिक

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चकिया स्थित किनेश्वर क्लिनिक सहदुल्लापुर, तिलौरी बगैर लाइसेंस एवं बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था. जिसमें एलोपैथिक दवाइयां, नेबुलाइजर, नवजात वार्मर, ऑक्सीजन, सिलेंडर इत्यादि का बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है.