चौराहा पर लगा विद्युत पोल हुआ जर्जर, दे रहा दुर्घटना को दावत

36

चौराहा पर लगा विद्युत पोल हुआ जर्जर, दे रहा दुर्घटना को दावत

चंदौली : विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चहनियां चौराहा के पास (शिव मंदिर से सटा हुआ) लगा विद्युत पोल जर्जर हो चुका है. जो किसी बड़े दुर्घटना को दावत दे रहा है. वही जिम्मेदार लोगों के द्वारा शिकायत की प्रतीक्षा की जा रही है. अगर शीघ्र ही विद्युत पोल नही बदला गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है. वही ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने विद्युत पोल बदलने की मांग की है.

चहनियां कस्बा में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत की सप्लाई के लिए आया विद्युत पोल चौराहे पर शिव मंदिर के पास सटा हुआ है जो जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. जिससे बड़ी घटना की आशंका जताई जा रही है. चौराहे पर हमेशा भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है. वही शिव मंदिर पर भी दर्शन पूजन के लिए भक्तो की भीड़ लगी रहती है. चौराहा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पावर हाउस है. प्रतिदिन सम्बंधित अधिकारियों का आवागमन रहता है. उसके बाउजूद सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की निगाहें जर्जर विद्युत पोल पर नही जा पाती है.

इस बाबत ग्रामीणों ने स्थानीय जेई व उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत पोल बदलने की मांग की. वही इस संदर्भ में जेई सुभाष यादव ने बताया कि किसी ने विद्युत पोल जर्जर होने की शिकायत नही की है. मामला संज्ञान में आने के बाद जल्द विद्युत पोल बदला जाएगा.