डीपीए प्रदेश कार्यकारणी में पुनः नियुक्त हुए मुकेश, शुभचिंतकों ने दी बधाई

49

डीपीए प्रदेश कार्यकारणी में पुनः नियुक्त हुए मुकेश, शुभचिंतकों ने दी बधाई

चंदौली : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश कार्यकारणी में फार्मासिस्ट मुकेश कुमार सिंह को पुनः शामिल किया गया है. इसे लेकर चन्दौली फार्मासिस्ट एसोशिएशन व कस्बावासियों में हर्ष ब्याप्त है.

चहनियां क्षेत्र के रमौली गांव के रहने वाले मुकेश सिंह वर्तमान में चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है. वे पहले चन्दौली फार्मासिस्ट एसोशिएशन के जिला उपाध्यक्ष थे. चन्दौली जनपद से कार्यकारणी में मुकेश सिंह को पुनः शामिल किया गया है. वही चहनियां के रहने वाले शाहिद जो धानापुर सीएचसी पर फार्मासिस्ट है उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसे लेकर चन्दौली फार्मासिस्ट एसोशिएशन व कस्बावासियों में हर्ष ब्याप्त है.

चन्दौली एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष आनन्द मिश्र, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, आनन्द सिंह, जयशंकर जायसवाल, क्षमा शंकर, मोहित सिंह, अमन सिंह, रामदयाल साहनी, मुस्ताक अहमद, आलोक आदि ने बधाई दी है.