पॉलिटेक्निक कॉलेज का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, विद्यालय में हर्ष

199

पॉलिटेक्निक कॉलेज का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, विद्यालय में हर्ष

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित पंडित रामाधार जे. तिवारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ. जिसमें रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. वही परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में हर्ष व्याप्त है.

जानकारी देते हुए कालेज के प्रबन्धक आनन्द तिवारी व प्रधानाचार्य परमात्मा वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कॉलेज के संस्थापक लल्लन आर तिवारी ने मुंबई से फोन द्वारा सभी प्रिंसिपल, अध्यापक और सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया है. यहां प्रथम वर्ष में 80%, द्वितीय वर्ष में 95% और तृतीय वर्ष 100% प्रतिशत रिजल्ट रहा. सेमेस्टर की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों की संख्या 85% प्रतिशत रही, जबकि पिछले वार्षिक परीक्षा का परिणाम प्रतिशत 100% रहा. वर्ष 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम छात्र अनुराग पाण्डेय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियर 84.4% प्रतिशत, सैफ अंसारी केमिकल इंजीनियर 80.7 प्रतिशत, राकेश कुमार सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 80.7% प्रतिशत, तथा हिंदराज यादव केमिकल इंजीनियर 79.8 प्रतिशत तक सफल छात्र रहे.

रिजल्ट घोषणा पर प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू तथा डायरेक्ट डॉ शशिभूषण तिवारी और प्रधानाचार्य परमात्मा वर्मा ने कालेज के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद दिया.