राजस्व विभाग की टीम ने किया सर्वे, अतिक्रमण की हुई जमीन की हुई मापी

65

राजस्व विभाग की टीम ने किया सर्वे, अतिक्रमण की हुई जमीन की हुई मापी

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर ग्राम सभा के पाल बस्ती में नाली की समस्या के दृष्टिगत राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंचकर सर्वे किया. वही नाली की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री बनाकर कब्जा किए जाने पर राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र जमीन खाली करने का निर्देश दिया. अन्यथा की स्थिति में नोटिस देकर कार्रवाई करने की हिदायत दिया.

दरअसल सेवढी हुदहुदीपुर ग्राम सभा के पाल बस्ती में नाली की समस्या बनी हुई थी. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा नाली की जमीन पर बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया गया था. जिसके कारण ग्रामीणों को पानी निकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह सिंह से शिकायत किया था. जिसके बाद प्रधान द्वारा कब्जाधारियों को समझाया बुझाया गया था. इस बाबत ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण पालतू पाल व संतु पाल पिछले दिनों तहसील दिवस पर पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था. जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के जेई जवाहर लाल व राजस्व विभाग के लेखपाल अनिल गुप्ता व टीम नाली की समस्या के दृष्टिगत न्यायालय में पेश रिपोर्ट को साथ लेकर ग्राम सभा सेवढी हुदहुदीपुर पहुंची और नाली के लिए जमीन की मापी किया. इस दौरान जिन लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके बाउंड्री करवाए थे, उनको राजस्व विभाग की टीम ने हिदायत दिए हुए शीघ्र ही बाउंड्री हटाने का हिदायत दिया. अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दिया.

इस दौरान विजय कुमार, कमलेश कुमार, बरन पाल, सुरेश पाल, पलटू पाल, कमलेश, दीपू, अजय सहित आदि लोग उपस्थित रहे.