डीएम व एसपी ने किया बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

344

डीएम व एसपी ने किया बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

चंदौली : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत सोमवार को डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे ने बलुआ सहित आसपास के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वही मेडिकल टीम, पशु चिकित्सा टीम को एक्टिव रहने व कर्मचारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया.

बता दें कि तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसको लेकर डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे ने बलुआ, तिरगांवा सहित आसपास के घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया. सर्वप्रथम बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पहुंचकर गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल से बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है किंतु अभी वार्निंग लेवल से पानी नीचे है. हम लोग बाढ़ से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयार हैं. यदि आगे से पानी छोड़ा जाता है तो हम लोगों ने अपनी तैयारी कर रखी हैं. बाढ़ चौकी एक्टिव है व सभी विभाग के कर्मचारी भी एक्टिव है. हम खुद लगातार नजर बनाए रखे हैं और लोगों के बीच में मैंने कल भी अनाउंसमेंट करवाया था और आज भी कराया है.

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व प्रधानों के संपर्क में है. कहीं से किसी भी प्रकार की सूचना आती है तो हम लोग उस पर तत्काल कार्रवाई करेंगे. हाईफ्लड 73 मीटर के ऊपर है. अभी जनपद में 69.09 बताया गया है. अभी बाढ़ की स्थिति नही है. कहा कि यहां गंगा कटान, खेतों में पानी भरने, गंगा किनारे गुमटी में दुकान लगाने, कच्चा घर बनाकर रहने वालों को समस्या है. इन लोगों के ऊपर प्रभाव पड़ सकता है. किन्तु अभी ऐसी कोई स्थिति नही आई है. हम हर स्तर पर निपटने के लिए तैयार है. वही एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया.