गंगा कटान के कगार पर रह रहे चार परिवार को एसडीएम ने भेजवाया शिविर, खाने-पीने व जरूरत के सामानों को कराया उपलब्ध

413

गंगा कटान के कगार पर रह रहे चार परिवार को एसडीएम ने भेजवाया शिविर, खाने-पीने व जरूरत के सामानों को कराया उपलब्ध

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे के बाढ़ क्षेत्र दौरे के बाद गंगा कटान के कगार पर बसे तिरगांवा व हसनपुर के ग्रामीणों को एसडीएम, सीओ व एसओ ने तिरगांवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने शिविर में भेजवाया. साथ ही उनके रहने खाने व जरूरत की सामानों को उपलब्ध करवाया.

सोमवार की शाम डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे ने बाढ़ क्षेत्र बलुआ, तिरगांवा व हसनपुर में निरीक्षण किया था. जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, सीओ सकलडीहा रघुराज व एसओ बलुआ अशोक कुमार मिश्र ने गंगा किनारे बसे (जो कटान के दायरे में है) चार परिवार के 16 सदस्यों को घर से निकालकर तिरगांवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने शिविर में भेजवाया. साथ ही उनके रहने, खाने, पीने व जरूरत के सामानों को उपलब्ध कराया. इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हर तरह से तैयार है. किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या आए तो बाढ़ चौकी पर आकर कंप्लेन करें. वही सीओ सकलडीहा रघुराज ने पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार हसनपुर में वर्ष 2013 में निषाद परिवार के उमाशंकर निषाद, बाबू नंदन, लाल मोहन, लालजी, स्व० मंटू व सुदर्शन निषाद का मकान गंगा नदी के फेटे में समाहित हो चुका था. जिन परिवार के सदस्यों को सोमवार की शाम उन्हें सुरक्षित शिविर में रखा गया है. उनका मकान कटान के दायरे में है. उन्होंने प्रशासन का आभार जताया.