एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, बहादुर पुलिसकर्मियों को दिया पदक व प्रशस्ति पत्र

353

एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, बहादुर पुलिसकर्मियों को दिया पदक व प्रशस्ति पत्र

चंदौली : स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को सुबह शिविर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ध्वजारोहण किया. वही ध्वजारोहण के उपरांत बहादुर पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व कर्तव्यों के निर्वाहन हेतु प्रेरित किया. साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई.

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी

निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राम अजोर यादव, उप निरीक्षक लाल बहादुर पाण्डेय, उपनिरीक्षक हरिकेश सिंह, मु० आ० राजकुमार उपाध्याय, मु०आ० सुनील कुमार तिवारी, मु०आ० गिरीश यादव, मु०आ०चा० सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, मु०आ० फिरोज अहमद, मु०आ० संजय कुमार राय, मु०आ० बच्चा सिंह, मु०आ० संजय कुमार पाण्डेय, मु०आ० प्रवीण कुमार मिश्रा, मु०आ० रमेश यादव, मु०आ० हरिकिशुन, मु०आ० एकलाख अहमद, मु०आ० प्रमोद यादव, आ०चा०.सुशील कुमार, प्रधान परिचालक सुभाष लाल

उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी

उ०नि० लिपिक राकेश कुमार यादव, मु०आ० विन्ध्याचल यादव, मु०आ० विनोद कुमार यादव, मु०आ० संजय सोनकर, मु०आ० विनय कुमार यादव, मु०आ० संदीप कुमार पाण्डेय, मु०आ० शिवमूरत यादव, मु०आ० हरेन्द्र यादव, मु०आ० उमेश कुमार, मु०आ० रवि कुमार सरोज, मु०आ० अरूण कुमार ठाकुर, मु०आ० संजय पाण्डेय, मु०आ० यादव सतीश कुमार, मु०चा० अखिलेश कुमार यादव, आ०चा० रविन्द्र यादव, आ०चा० रविन्द्र कुमार शुक्ला, आ०चा० ईश्वर चन्द्र यादव, आ०चा० तेज प्रताप सिंह, आ० आरमोरर प्रवीण कुमार सरोज, आ०स०पु० मिथिलेश कुमार

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन हेतु सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र

म०आ० कोमल वर्मा, म०आ० सैफिया कुरैशी

उपरोक्त के अतिरिक्त यूपी 112 में नियुक्त 11 पुलिसकर्मियों व अन्य थानों/शाखाओं में नियुक्त 31 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य हेतु एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना दिया.