एसपी ने दो क्षेत्राधिकारी के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, जानें किसको कहा कि मिली कमान
चंदौली : कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे लगातार पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के तबादले कर रहे है. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दो क्षेत्राधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

बता दे कि पीडीडीयू नगर का कार्य देख रहे अनिरुद्ध सिंह का स्थानांतरण अयोध्या हो गया है. जिनकी रवानगी भी हो गई है. पिछले 15 दिनों से खाली पड़े पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी की कुर्सी को लेकर अटकलें तेज हो गई थी. बहरहाल अब सभी कयासों और अटकलों पर विराम लग गया है. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने क्षेत्राधिकारी चकिया रहे आशुतोष को पीडीडीयू नगर का क्षेत्राधिकारी बनाया है. वही राजीव सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक चंदौली को क्षेत्राधिकारी चकिया बनाया गया है.


















