एसपी ने एक निरीक्षक सहित चार उपनिरीक्षक को किया इधर से उधर

436

एसपी ने एक निरीक्षक सहित चार उपनिरीक्षक को किया इधर से उधर

चंदौली : कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने एक निरीक्षक सहित चार उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अलीनगर बनाए गए. वही उप निरीक्षक तरुण पाण्डेय पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मारूफपुर थाना बलुआ बनाए गए. वही मारूफपुर चौकी प्रभारी रहे अभिषेक शुक्ला थाना शहाबगंज भेजे गए. उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव पुलिस लाइन से न्यायिक सम्मन सेल भेजे गए. उप निरीक्षक शिव लल्ला पाण्डेय पुलिस लाइन से एंटीरोमियो सेल भेजे गए.