बाबा कीनाराम महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए मुख्य सचिव को दिया निमंत्रण, पढ़े खबर

503

बाबा कीनाराम महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए मुख्य सचिव को दिया निमंत्रण

चंदौली : रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में बाबा कीनाराम के 425वां जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात कर निमंत्रण पत्र दिया. वही मुख्य सचिव ने बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया.

बता दें कि रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है. वही अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव “एक सितम्बर से तीन सितम्बर 2024” तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वीआइपी, वीवीआईपी, अधिकारी, कुलपति सहित आदि हस्तियां प्रतिभाग करते है. बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव प्रथम दिन सूर्योदय के प्रथम किरण के साथ मनाया जाता है. साथ ही प्रातः काल किनेश्वर महादेव को कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है. उसके पश्चात महिलाओं द्वारा सोहरगीत गाया जाता है. वही तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह में प्रतिदिन मानस पाठ, रामायण, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है. जिसमें देश के बड़े-बड़े भोजपुरी गायक कलाकार, बिरहा गायक कलाकार अघोराचार्य बाबा कीनाराम के दरबार में आकर मत्था टेकते है और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करते है. इस दौरान दूर दराज से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन का आनंद लेते है. वही इस कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में विशेष रुप से सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया है. जो निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आने का आस्वाशन दिया है. कहा कि इस बार बाबा कीनाराम जनमोत्सव कार्यक्रम में वीआईपी, वीवीआईपी बड़ी संख्या में आएंगे.