IAS-IPS के बाद यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, इंद्रकांत द्विवेदी ADM FR चंदौली बने
UP TIMES18 : यूपी में IAS-PCS अफसरों के तबादले लगातार जारी हैं. पिछले एक सप्ताह के अंदर ही कई अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. अभी शनिवार को ही दो आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे. जबकि शुक्रवार को 9 डिप्टी एसपी इधर से उधर किए गए. इसके दो दिन पहले बुधवार को कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी का ट्रांसफर करते हुए 11 डिप्टी एसपी भी बदल दिए गए थे. इसी क्रम में रविवार को शासन ने 5 डिप्टी एसपी और 3 पीपीएस का ट्रांसफर किया है. देखा जाए तो बीते एक हफ्ते के अंदर 40 के करीब पुलिस और प्रशासनिक अफसर बद दिए गए है. शासन के सूत्रों के मुताबिक तबादलों का ये क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.

जानकारी के अनुसार रविवार को सविरत्न गौतम डीएसपी रेलवे गोरखपुर बनाए गए हैं. जबकि विजय तोमर डीएसपी बागपत, दीपशिखा अहिबरन सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, नरेश सिंह डीएसपी बरेली, रमेश चंद्र पांडे डीएसपी बहराइच, अजीत रजक डीएसपी जौनपुर, PCS अभय पाण्डेय कानपुर विकास प्राधिकरण के नए सचिव बनाए गए हैं. इसी तरह PCS लवी त्रिपाठी SDM धौलाना हापुड़ और PCS इंद्रकांत द्विवेदी ADM FR चंदौली बनाए गए हैं. फिलहाल इन अधिकारियों के तबादले की जानकारी मिल रही है. इस संबंध में कोई तबादला लिस्ट सामने नही आई है.


















