105 छात्रों को निःशुल्क वितरण किया गया टैबलेट, नई तकनीकी की मिलेगी सहायता
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित स्व० रामजी तिवारी आई०टी०आई० कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत राहुल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव राहुल एल तिवारी ने 105 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट कॉलेज परिसर में वितरण किया.

इस दौरान मुख्यातिथि राहुल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव ने राहुल एल तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा यह योजना छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए लाई गई है. इसका उपयोग भविष्य में अपने कैरियर को देखते हुए करें ना कि मनोरंजन के लिए करें. टैबलेट और स्मार्टफोन से छात्र-छात्राओं को नई तकनीकी की सहायता मिलती रहेगी. कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल तकनीक से जोड़ने की कोशिश के तहत उसके समकक्ष छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट का लगातार वितरण किया जा रहा है. जिसका सदुपयोग करते है तो निश्चित ही यह बहुत लाभदायक साबित होगा. सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना छात्रों के भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया है, साथ ही डिजिटल से छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया है.

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आनंद आर तिवारी सोनू, निदेशक डॉ शशी भूषण तिवारी, आईटीआई कॉलेज प्रिंसिपल विनोद कुमार चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीसी पाण्डेय, परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल प्रिंसिपल बृजेश सिंह, नरेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, अवधेश तिवारी सहित आदि मौजूद रहे.


















